पलपल इंडिया प्रतिनधि। बीते दिनों बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस की एक ब्रांच के पास थ्रेट कॉल आया था जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिलीं थी । इसके मामले में पुलिस छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौजूद है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक जिस वकील के फोन से शाहरुख खान को धमकी दी गई थी उनका फोन चोरी हो गया था, थोड़ी देर में रायपुर में संदिग्ध को गिरफ्तार कर कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा। इसके बाद मुंबई पुलिस फैजान खान को मुंबई ला सकती है।
दरअसल 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन के नंबर पर एक फोन आया जिसमें आरोपी ने बोला, शाहरुख को 50 लाख देने को बोल वरना उसे मार डालूंगा…’। जब पुलिस ने पूछा तुम कौन बोल रहे हो तो उसने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता मेरा नाम हिंदुस्तानी लिख दें। ये मामला उजागर होते ही पुलिस ने तेजी के साथ कार्रवाई शुरू की और पता लगाया कि ये नंबर छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक शख्स फैजान के नाम पर रजिस्टर्ज है। इस शख्स से जब बात हुई तो पता चला कि इस घटना से तीन दिन पहले यानी 2 नवंबर को उसका फोन चोरी हो गया था और वो नंबर बंद नहीं करा सका। उस शख्स ने फोन चोरी की रायपुर में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।