नरसिंहपुर जिले से शर्मसार कर देने वाली तस्वीर आई सामने देखिये पूरी रिपोर्ट

By: PalPal India News
November 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। नरसिंहपुर जिले से शर्मसार कर देने वाली तस्वीरों के सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया ग्राम बारहा बड़ा। गांव में जर्जर कच्ची सड़क और आवाजाही के लिए रास्ता नही होने की वजह से एक मृतक के शव को उसके परिजन पलँग पर शव को रखकर। मृतक के घर पर ले गए इसका संज्ञान लेते हुये गाडरवारा एसडीएम कलावती व्योरे ने ततकाल CO चीचली को निर्देशित किया कि गांव में जाकर सड़क का निर्माण कराए। मोटीरेबल सड़क का निर्माण करने के निर्देश के बाद यहां पर एक पक्की सीसी सड़क का निर्माण करने की मांग भी तेज हो गई। जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और स्थानीय लोगों को हमेशा के लिए जर्जर सड़क से राहत मिले।

HIGHLIGHTS

  • सामने आई शर्मसार कर देने वाली तस्वीर।
  • मामला सामने आने के बाद हरकत में आया प्रशासन।
  • दिए गए मोटीरेबल सड़क बनाने के निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *