बेटे ने की अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या जाने पूरी खबर

By: PalPal India News
November 13, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। छतरपुर में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की आरोपी ने पिता को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार डाला क्योंकि वह बचपन में उसकी पिटाई करते थे।

इस वारदात के बाद से ही पुरे क्षेत्र में हडकंप है ऐसा कोई बेटा नहीं होगा जिसने अपने पिता से मार नहीं खाई होगी। बचपन की माता पिता की मार बच्चों को कुछ न कुछ सिखाने के लिए ही होती है। मगर एक ऐसा बेटा जिसने पिता की मार को दिल पर ले लिया और बड़े होने पर इस बात का बदला लिया। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर में सामने आया है।

बचपन की पिटाई जवानी तक नहीं भुला बेटा

छतरपुर में बेटे ने बचपन में अपने पिता की मार को जवानी तक नहीं भूल पाया और बदला लेने के लिए कई वर्षों का इंतजार किया। युवक ने अपने पिता को इसलिए मार डाला क्यों कि उसका पिता बचपन में उसे पीटता था। बड़ा होकर युवक ने पिता से अपनी पिटाई का बदला लिया। बदला भी ऐसा लिया की पिता की मौत हो गई। यह मामला गढीमलेहार थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 का है।

जानकारी के अनुसार, बेटा जब छोटा था तब उसका पिता उसकी शरारत पर पिटाई करता था। बेटा बड़ा होने पर खटिया के वेंट से पिता की पीट-पीटकर की हत्या कर दी। बेटे की बेरहमी से पिटाई से पिता पूरन रैकवार की मौत हो गई। आरोपी अभी हाल में ही हत्या के एक मामले में सजा काटकर घर आया था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते घटना की वजह बताई जा रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का कहना है कि बचपन से ही पिता उसके साथ गलत व्यवहार करता था। उसकी पिटाई करता था। उसकी पसंद की लड़की से शादी भी नहीं कराई। पिता-पुत्र का लंबे समय से विवाद चल रहा था। एसपी ने बताया कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी रहा है। वह हत्या के एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *