पलपल इंडिया प्रतिनधि। रीवा के सेमरिया में एक युवक की मौत के बाद हंगामा मच गया। सोमवार को पूरा सेमरिया बंद किया गया इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो कांग्रेसियों ने धरना स्थल पर ही चिता तैयार की और आत्मदाह करने की चेतावनी दी। मृतक के परिवार जनों ने हंगामा करते हुए रास्ते पर शव रखकर चक्काजाम किया और वहां की स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। परिजनों ने चक्काजाम करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की है।
परिजन और कांग्रेसी नेता ने लगातार कार्रवाई कर मांग पर अड़े रहे। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब कोई निष्कर्ष नही निकला तो कांग्रेसी नेताओं ने धरना स्थल पर ही खुद के लिए चिता तैयार की और आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
दरअसल मृतक के परिजनों का कहना था कि 35 वर्षीय अजय केवट की मौसी का जमीनी विवाद चल रहा था। अजय केवट मौसी की तरफ से पैरवी करते हुए थाने का चक्कर काट रहा था। इसी सिलसिले में जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही हनुमान सिंह ने कई बार उसे धमकी भी दी थी इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की लेकिन पुलिस ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। परिजनों का आरोप है कि 5 बार वह थाने गए लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार की दोपहर 3 बजे घर के हनुमान सिंह ने चाकू मारकर अजय को मार डाला। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में ही अजय केवट घर के बाहर तक आया और इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।
इस वारदात की सूचना सेमरिया विधायक अभय मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं को लगी तो वे मृतक के परीजनों को समर्थन करने पहुंचे । जाम लगा के कार्रवाई की मांग भी की। सोमवार की शाम को ही कांग्रेस नेताओं ने विरोध में मंगलवार को सेमरिया बंद करने कर चेतावनी दी थी। सोमवार को पूरा सेमरिया बंद किया गया इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो कांग्रेसियों ने धरना स्थल पर ही चिता तैयार की और आत्मदाह करने की चेतावनी दी।