पलपल इंडिया प्रतिनधि। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी मध्यप्रदेश के पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनाये गए है। पंकज त्रिपाठी को कौन नहीं जानता होगा साल 2004 में रन और ओमकारा में छोटी भूमिका के साथ उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी जिसमें अभी तक वे ब से वे 60 से अधिक फिल्मों और लगभग 60 टेलीविजन शो में काम कर चुके हैं.
पंकज त्रिपाठी ने बताया की उन्हें मध्य प्रदेश के पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा हैं। पंकज त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर शूटिंग की है। जिसमें स्त्री के दोनों पार्ट और ओह माय गॉड 2 शामिल है। उन्हें मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पर्यटन स्थल में घूमना काफी पसंद है। अभिनेता ने बताया की यात्रा करने से दिमाग का विकास होता है मानसिक रूप से शांति प्रदान होती है और जीवन को समृद्ध बनता है। इतना ही नहीं उन्हें बहुत खुशी है इस बात की कि उन्हें मध्यप्रदेश की सुंदरता को दुनिया के सामने पेश करने का मौका मिला हैं।
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अछूते प्राकृतिक आश्चर्यों से लेकर भव्य वास्तुशिल्प स्थलों और जीवंत वन्य जीवन तक, मध्य प्रदेश में हर यात्री के लिए कुछ न कुछ है। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा विदेश यात्रा करने के बजाय भारत के अपने खजाने की खोज करना पसंद किया है। मध्यप्रदेश देश का घुमने के लिए सबसे अच्छा स्थान है ।