‘पुष्पा-2’ बॉलीवुड में मची अफरा तफरी ट्रेलर देश के इस हिस्से में होगा रेलीस जाने यहाँ

By: PalPal India News
November 13, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। ‘पुष्पा-2’ फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना में भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को बॉक्स ऑफिस पर इतना ज्यादा पसंद किया गया था की पुष्पा के दर्शकों को पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतज़ार है। पुष्पा फिल्म ने 350 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म साउथ के साथ नॉर्थ इंडिया में भी खूब पसंद की गई थी। अब पुष्पा-2 भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

अल्लू अर्जुन ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए बताया है की ‘पुष्पा-2’ का भव्य ट्रेलर बिहार की राजधानी पटना में लॉन्च होने वाला है। पटना के गांधी मैदान में 17 नवंबर को भव्य कार्यक्रम में पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया पर इस बड़ी खबर के साथ अल्लू अर्जुन एक पोस्टर भी शेयर किया है पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘पटना में ट्रेलर लॉन्च बहुत खास है और यह कोई रैंडम चॉइस नहीं है। पुष्पा: द राइज पटना में सिनेमाघरों और टीवी दोनों पर बहुत हिट रही।’

इसके अलावा अला वैकुंठपुरमुलु जैसी फिल्मों की पॉपुलैरिटी के कारण अल्लू अर्जुन के पटना में बहुत सारे फैंस हैं। पुष्पा 2: द रूल ने सच में धूम मचाई है और यह काफी चर्चा में है। यह बात बिलकुल गलत नहीं होगा कि यह सबसे बड़ी फिल्म है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और इसे माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें टी-सीरीज़ का म्यूजिक है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *