जबलपुर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज पर हुआ हादसा, 3 कर्मचारी घायल

By: PalPal India News
November 13, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज पर मंगलवार शाम को हुए हादसे में 3 कर्मचारी घायल हो गए। केबल स्टे ब्रिज का कार्य खत्म होने के बाद लिफ्टिंग गर्डर को पीछे खिसकाया जा रहा था, तभी कुछ मटेरियल मजदूर पर गिर गया। घायल कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह ने बताया तीनों की हालत खतरे से बाहर है, उन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के साथ काम किया जा रहा है। हादसे में किसी भी कर्मचारी को ज्यादा चोट नहीं आई है। हाथ में थोड़ी बहुत चोट आई है। इलाज जारी है। बता दें, कुछ माह पहले भी मदन महल थाने के पास कार्य के दौरान दुर्घटना हुई थी, जिसमें कुछ मजदूर घायल भी हुए थे।

HIGHLIGHTS

  • निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज पर हादसा, 3 घायल
  • लिफ्टिंग गर्डर को पीछे करते समय मटेरियल गिरा
  • निजी अस्पताल में इलाज जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *