पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन को लेकर बड़ी खबर आई सामने

By: PalPal India News
November 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन भारत के बाहर यानी दूसरे देश की क्रिकेट टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। आपको बता दे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन रिटायरमेंट ले चुके हैं। हाल ही में शिखर को लीजेंड्स लीग क्रिकेट यानी LLC 2024 में शिरकत की थी जिसका फाइनल मुकाबला श्रीनगर में खेला गया था। इस टूर्नामेंट के बाद शिखर धवन एक बार फिर T20 लीग में खेलने को उत्सुक हैं। वह इस बार ऐसी लीग का हिस्सा बनने जा रहे हैं जिसका आयोजन भारत के पड़ोसी देश में होगा।

शिखर अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देने जा रहे हैं। शिखर धवन श्रीलंका या बांग्लादेश नहीं बल्कि नेपाल की लीग में खेलते नजर आएंगे। नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) की फ्रैंचाइजी कर्नाली याक्स ने आगामी संस्करण के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले वेस्टइंडीज के चैडविक वाल्टन, पाकिस्तान के हुसैन तलत और हांगकांग के बाबर हयात को भी फ्रैंचाइजी अपनी टीम में शामिल कर चुकी है। 30 नवंबर से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट 21 दिसंबर तक चलने वाला है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेने वाली है। वहीं इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट पर नजर डाली जाए तो इस लीग में कुल 32 मैच खेले जाएंगे। जबकि इसके नॉकऑउट मुकाबले आईपीएल के जैसे ही खेले जाएंगे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आखिरी बार 2021 में भारत के लिए T20I मैच खेला था। लेकिन उनके खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। इस साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धवन ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच अप्रैल में खेला था। वह IPL 2024 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *