श्रद्धा वाकर हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर

By: PalPal India News
November 15, 2024

पलपल इण्डिया प्रतिनिधि। सूत्रों हवाले से जानकारी मिली है कि श्रद्धा वाकर हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर है। इस खबर के बाद जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है।

आपको बता दें कि पूनावाला पर मई 2022 में श्रद्धा वाकर की कथित तौर पर हत्या करने और फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है। यह खबर मिलते ही तिहाड़ जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। जेल में आफताब पूनावाला के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं।

सुरक्षा को लेकर अलर्ट तिहाड़ जेल 

तिहाड़ जेल से जानकारी मिली है कि जेल प्रशासन मीडिया में चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। आफताब पूनावाला तिहाड़ जेल नंबर-4 में बंद है। हालाकिं तिहाड़ मुंबई पुलिस से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन मीडिया में आई खबरों को संजीदा लेते हुए प्रशासन अलर्ट है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी शिव कुमार गौतम ने पुलिस के सामने खुलाशा करते हुए कहा है कि वो आफताब को मारना चाहते हैं। आफताब पूनावाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के निशाने पर है। बताया ये भी जा रहा है की तिहाड़ जेल में ही आफताब की हत्या की साजिश रची जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *