पलपल प्रतिनिधि जबलपुर। शहपुरा थाने में एक युवक का अपराधिक गतिविधियों को रोकना इतना महंगा पड़ गया की उसके साथ खुद गाँव के सरपंच ने मारपीट कर दी। आपको बता दे अजीत सिंह लोधी अपने गाँव में चल रही अपराधिक गतिविधियों को रोकने का प्रयास कर रहे थे । जिसके बाद उनके साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि हवाई फायर कर उन्हें डराने की भी कोसिस की गई।
अजीत सिंह लोधी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका कहना है कि क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को रोकने की कोशिश उसे महंगी पड़ गई और सरपंच पति दुर्गेश पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और हवाई फायर करते हुए भाग गए।
HIGHLIGHTS