भीमराव आंबेडकर की फोटो को पैरों में रखकर लिखते रहे कांग्रेस के पटवारी, ऐसा किया अपमान!

By: PalPal India News
December 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश में बाबा साहब के मुद्दे को लेकर विपक्ष प्रदर्शन कर रहा था. इसी दौरान इंदौर में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बाबा साहब की तस्वीर पैर पर उल्टी कर उसी पर लिखने लगे, ये नजारा कैमरे में कैद हो गया, बता दें कि पुलिस कार्यालय घेराव के दौरान पटवारी ने ऐसी हरकत की. हालांकि ऐसा करते देख किसी ने उन्हें टोका तब जाकर उन्होने तस्वीर को सीधा किया.

इंदौर में कांग्रेस बाबा साहब के मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही थी, इसी दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी बाबा साहब की तस्वीर पैर पर उल्टी कर उसी पर लिखने लगे, ये नजारा कैमरे में कैद हो गया. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर सरकार को घेरने में लगी है. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि जहां एक तरफ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कह रहे हैं कि बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, वहीं दूसरी तरफ ख़ुद ही पैरों पर फ़ोटो रख कर अपमान कर रहें हैं.

HIGHLIGHTS

  • पैरों पर बाबा साहब की तस्वीर
  • कुछ ऐसे सम्मान की जगह अपमान कर बैठे कांग्रेस के पटवारी
  • इंदौर में प्रदर्शन के दौरान सामने आया वीडियो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *