पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। TRAI ने देश के 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स को नए साल आने से पहले ही नए साल का तोहफा देते हुए सस्ते रिचार्ज की सौगात पेश की है। इतना ही नहीं TRAI टैरिफ ऑर्डर में भी कुछ संशोधन कर दिया है। इस नियम के अनुसार टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स के लिए 10 रुपये का सस्ता रिचार्ज, 365 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज में पेश कर सकती हैं।
TRAI ने देश के 120 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स के लिए नए नियमों की घोषणा की है, जिसमें 10 रुपये का रिचार्ज, 365 दिन की वैलिडिटी समेत कई फैसले लिए गए हैं। इतना ही नहीं , डुअल सिम कार्ड रखने वाले यूजर्स के लिए वॉइस ओनली प्लान भी जारी कर दिया है। Airtel, Jio, Vodafone Idea और BSNL को TRAI की इस नई गाइडलाइंस को फॉलो करना होगा। ट्राई ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण विनियम में बारहवां संशोधन करते हुए यूजर्स के हित में कई फैसले लिए हैं। दूरसंचार नियामक ने इसे लेकर कुछ महीने पहले ही सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की थी।
जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान महंगा करने के बाद से दो सिम रखने वाले और फीचर फोन रखने वाले यूजर्स को अपना सिम एक्टिव रखने के लिए महंगा रिचार्ज कराना पड़ रहा है। दूरसंचार नियामक ने यूजर्स की परेशानी को समझते हुए अब केवल वॉइस और SMS सर्विस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को राहत दी है। टेलीकॉम कंपनियों इन यूजर्स के लिए अब सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च कर सकती हैं।