पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के प्लेटफार्म नंबर 2 पर मंगलवार रात एक यात्री को दो बदमाशों ने चाकू मार दिया। बदमाश उसका बैग छीनकर फरार हो गए। घायल युवक सुजीत रविदास झारखंड का रहने वाला है। वह आयुध निर्माणी जबलपुर में काम करता है। मंगलवार रात सुजीत कुमार झारखंड जाने के लिए रेलवे स्टेशन आया था। ट्रेन लेट होने के चलते वह पैदल पुल के पास टहल रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे। बैग छीनने की कोशिश करने लगे। जब सुजीत ने उन्हें रोका तो उन्होंने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की करीब 1 घंटे बाद जीआरपी पुलिस को जब इस पूरे मामले की जानकारी लगी तो मौके पर टीम पहुंची और घायल सुजीत को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। सुजीत को बदमाशों ने सीने और पसली में चाकू मारे हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जीआरपी पुलिस का कहना है कि घायल सुजीत की हालत नाजुक बनी हुई है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। वारदात के बाद चारों तरफ रेलवे स्टेशन पर खून ही खून फैल गया।
HIGHLIGHTS