गढा बाजार में आवारा पशुओं का आतंक, 2 बैलों की लड़ाई में बाजार में मची भगदड़

By: PalPal India News
December 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के गढ़ा बाजार में बुधवार की रात दो सांड आपस में लड़ने लगे, जिससे बाजार में करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। दोनों सांडों की लड़ाई के कारण लोग इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे। इस झगड़े में एक दर्जन से ज्यादा दुकानदारों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ और बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोग बार-बार नगर निगम की टीम को फोन पर सूचना देते रहे, लेकिन नगर निगम की तरफ से किसी भी तरह का रिस्पांस नहीं मिला।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात करीब 8 बजे, अचानक दो सांड घूमते-घूमते गढ़ा बाजार के बीच पहुंच गए और आपस में लड़ने लगे। इससे न केवल बाजार में हड़कंप मच गया, बल्कि आवागमन भी रुक गया। कुछ लोग पानी डालकर सांडों को अलग करने की कोशिश कर रहे थे, तो कुछ लाठी-डंडे लेकर उन्हें भगाने में जुटे हुए थे। लेकिन दोनों सांड किसी भी हालत में अलग होने को तैयार नहीं थे। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक दुकानें तहस-नहस हो गईं।

HIGHLIGHTS

  • 2 बैलों की लड़ाई में बाजार में मची भगदड़
  • गढा बाजार में आवारा पशुओं का आतंक
  • भगदड़ में सड़क पर गिरा दूध से भरा कैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *