पलपल इंडिया प्रतिनिधि,। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ के आगे कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाई वरुण धवन की बेबी जॉन ‘बेबी जॉन’ ने क्रिसमस के दिन सिर्फ 12.5 करोड़ रुपए की कमाई की वहीं ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने अपने 21वें दिन 19.75 करोड़ रुपए कमाए। कन्नड़ फिल्म ‘मैक्स’ ने अपने पहले दिन 10 करोड़ रुपए की कमाई की।
वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म ‘बेबी जॉन’ क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस कमर्शियल एक्शन फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव साथ में स्क्रीन पर धूम मचाते नजर आए। इतना ही नहीं क्लाइमेक्स के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो लाइमलाइट में रहा। अब, ‘बेबी जॉन’ के पहले दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है। ओपनिंग डे पर वरुण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की।
बेबी जॉन का पहले दिन का कलेक्शन
क्रिसमस का दिन ‘बेबी जॉन’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रहा है। फिल्म ने पहले दिन कुछ बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेबी जॉन ने अपने पहले दिन 12.5 करोड़ रुपए कमाए। ऐसे में छुट्टियों के मौके पर भी वरुण धवन की एक्शन फिल्म अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ को पीछे छोड़ पाने में नाकामयाबी रही, जिसने सिनेमाघरों में अपने 21वें दिन 19.75 करोड़ रुपए का बिजनेस कर धूम मचा दी। ‘पुष्पा 2’ के अलावा ‘मुफासा’ भी जबरदस्त कलेक्शन करने में लगी हुई है।