पुलिस की वर्दी में घूम रही थी दो लड़कियां गिरफ्तार, दोनों पुलिस के नाम कर रही थी वसूली

By: PalPal India News
December 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,रीवा। रीवा में पुलिस की रेड कोड टीम ने दो संदिग्ध युवतियों को पकड़ा है, यह युवतियां फर्जी पुलिस बनकर घूम रही थीं और लोगों से वसूली कर रही थीं। यह दोनों युवतियां सिविल लाईन थाना क्षेत्र में लाडली लक्ष्मी पथ पर पुलिस की वर्दी में धौंस दिखा रही थीं। तभी पुलिस की रेड कोड टीम की नजर दोनों युवतियों पर पड़ी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है और सिविल लाइन थाने में आरोपी युवतियों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा बताया जा रहा है की दोनों ने पुलिस के नाम पर लोगों से वसूली भी की है।

दरअसल आपको बता दे की घटना शुक्रवार दोपहर की है रीवा पुलिस में तैनात रेड कोड टीम शहर में गस्त कर रही थी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लाडली पथ मार्ग से गुजर रही रेड कोड पुलिस टीम की नजर रास्ते से पैदल जा रही दो महिला पुलिसकर्मियों पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने दोनों युवतियों के पास जा कर उनसे सवाल जवाब तो दोनों नकली महिला पुलिसकर्मी ठीक से जबाब नहीं दे पाई।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिसकर्मियों ने जब दोनों युवतियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सच कबूल करते हुए खुद के फर्जी पुलिस होने की जानकारी दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने पकड़ी गई दोनों नकली महिला पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़ी गई युवतियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 204, और 205 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अभी विवेचना चल रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कह पाना संभव होगा।

दोनों युवतियां रीवा की ही रहने वाली  

पुलिस के जानकारी देते हुए बताया की पुलिस की वर्दी पहने मिली दोनों युवतियां रीवा की ही निवासी हैं। पिछले दो या तीन दिनों से इसी तरह पुलिस की वर्दी पहनकर दोनों युवतियां शहर में घूम रहीं थी। इनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही असलियत निकलकर सामने आएगी कि युवतियों के इस तरह से वर्दी पहनकर शहर में घूमने के पीछे का उद्देश्य क्या था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *