दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत दोनों ट्रक चालको की मौत, दो घायल

By: PalPal India News
December 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,कटनी। कटनी दमोह सड़क मार्ग पर रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़गांव बायपास पर शनिवार 28 दिसंबर को तड़के दो ट्रकों के बीच आमने सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों ट्रक एक दूसरे के अंदर घुसकर बुरी तरह फस गए। भीषण हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार दोनों परिचालक घायल हो गए। जिसमें एक हालात बेहद गंभीर बताई जा रही है। ट्रकों के आपस में बुरी तरह फस जाने के कारण पुलिस को ट्रक के अंदर फंसे घायलों एवं मृतकों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सुबह लगभग 4 बजे हुए इस हादसे के बाद ट्रकों के अंदर फंसे घायलों को निकालने के काम में पुलिस जुट गई। और राहत और बचाव का कार्य जारी था। लगभग साढ़े 6घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रकों को एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सका घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि तड़के स्थानीय लोगों के द्वारा हादसे की सूचना दी गई थी। जिसके बाद तत्काल ही रीठी एवं सलैया चौकी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। थाना क्षेत्र के ग्राम लाटपहाड़ी के समीप ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 6893 एवं दूसरे ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 8962 की सुबह 4 सीधी भिड़ंत हो गई। पुलिस के मुताबिक एक ट्रक में गेहूं लोड था, जबकि दूसरे में किनकी लोड थी ट्रकों की रफ्तार अत्यधिक होने के कारण जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों ट्रक एक दूसरे के अंदर बुरी तरह घुसकर फंस गए ट्रकों की सीधी भिंडत इतनी खतरनाक थी प्रत्यक्षदर्शियों रूह कांप गई और रेस्क्यू टीम भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा

HIGHLIGHTS

  • दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत दोनों ट्रक चालको की मौत
  • दमोह कटनी सड़क मार्ग में बडगांव बाईपास पर भीषण सड़क हादसा
  • दो घायल, साढ़े 5 घंटे से ज्यादा चला राहत बचाव कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *