एक्ट्रेस की कार ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत एक की हालत गंभीर

By: PalPal India News
December 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार का एक्सीडेंट हो जिसमें उनकी कार ने दो मजदूरों को टक्कर मार दी। वहीं टक्कर लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल बताया जा रहा है।

दरअसल मुंबई शहर के कांदिवली इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मराठी एक्ट्रेस की कार ने दो मजदूरों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि एक मजदूर घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की कार में सवार एक्ट्रेस सुरक्षित हैं। हादसे के वक्त कार को ड्राइवर चला रहा था वहीँ एक्ट्रेस पीछे बैठी हुई थीं। पुलिस ने समता नगर स्टेशन में ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

शूटिंग से लौट रही थीं उर्मिला

यह घटना बीते शुक्रवार की है, जब मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली अभिनेत्री उर्मिला कोठारे अपनी शूटिंग खत्म करके वापस लौट रही थीं। इस दौरान उर्मिला की कार ने मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले दो मजदूरों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस की जानकारी अभिनेत्री गाड़ी में पीछे बैठी हुई थीं और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। पुलिस की टीम इस पूरे मामले पर जांच कर रही है। गाड़ी में सही समय पर एयर बैग खुलने की वजह से किसी को भी चोट नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *