गैसाबाद में व्यारमा नदी पुल के पास बस और ट्रक की टक्कर,करीब 20 यात्री घायल

By: PalPal India News
December 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। हटा पन्ना राजमार्ग पर गैसाबाद में व्यारमा नदी पुल के पास यात्री बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई,हादसे में बस में सवार करूब 20 यात्री घायल बताए गए हैं। बताया जा रहा हटा से पन्ना जा रही हजारी ट्रेवल्स की बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई घायलो को डायल 100 और 108 सेवा की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया।

घटना की सूचना पर गैसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची हादसे की जांच की जा रही है,घायलो की सही सँख्या अस्पताल पँहुचने के बाद ही स्पस्ट हो सकेगी। मौके पर गैसाबाद थाना प्रभारी प्रीति पांडे पहुंच गई और घायलों को हटा अस्पताल भेजा गया। घायलों की जानकारी लेने के हटा तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी भी पहुंच गए।

HIGHLIGHTS

  • गैसाबाद में व्यारमा नदी पुल के पास बस और ट्रक की टक्कर
  • करीब 20 यात्री घायल,गैसाबाद पुलिस ने शुरू की जांच
  • मौके पर पहुंचे पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *