पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नए साल के जश्न को लेकर लोग अभी से पार्टी के मूड में आ गए हैं। कुछ लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है और वहीँ कुछ लोगों की तैयारियां पूरी हो चुकी है ऐसे में देश भर में नए साल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त की जा रही है। वहीँ नए साल के जश्न को लेकर जबलपुर पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। अगर आप भी नए साल का जश्न मानाने जा रहे है तो ऐसे में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना बहुत जरुरी है. ऐसा न हो की आपकी छोटी भूल बड़ी गलती में तब्दील हो जाये.
जबलपुर के कई स्थानों पर लोग देर रात तक पार्टी करते है। सभी पार्टी पॉइंट्स को चिन्हित कर लिया गया है, इसके लिए पुलिस ने जगह-जगह चेक प्वाइंट बनाए हुए हैं। जबलपुर पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक समारोह वाली जगहों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। रात को 10 बजे के उपरान्त DJ बजाना प्रतिबंधित किया जाएगा, साथ ही इसका उलंघन करने पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी प्रभावी भीड़ प्रबंधन और किसी भी घटना के लिए त्वरित प्रतिक्रिया के लिए टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। नए साल के मौके पर लोग शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। नहीं तो पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन के चालान काटने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए खास तौर पर पुलिस की टीम तैयार है।
जबलपुर पुलिस ने जगह-जगह पर चेक प्वाइंट बनाएं हैं। यहां पर चारपाहिया और दुपहिया वाहनों को रोक कर ब्रेथ एनालाइजर (breath analyzers) मशीन से अल्कोहल को चेक किया जाएगा। संवेदनशील मार्गों पर गश्त और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोटरसाइकिलों पर पुलिस की टीम अलर्ट रहेगी।