पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। वेटरनरी कॉलेज में सोमवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक घोड़े की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि प्रफुल्ल किरार नाम का एक युवक अपने घोड़े का बधिया करण कराने के लिए वेटरनरी कॉलेज उसे लेकर आया था. जहां डॉक्टरों ने उसे एनेस्थीसिया दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई. युवक का आरोप है कि डॉक्टरों ने एनेस्थीसिया का हेवी डोज घोड़े को दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई. अब या तो उसे मुआवजा दिया जाए या फिर डॉक्टर से घोड़े की कीमत वसूल की जाए खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस का कहना है कि मामले को जांच में ले लिया गया है.
HIGHLIGHTS