पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। 25 दिसंबर को प्लेटफार्म क्रमांक 2 और 3 पर एक यात्री को चाकू मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए दोनों आरोपी धनवंतरी नगर सर्वेंट क्वार्टर में किराए से रहते थे पुलिस ने बताया कि एक यात्री जो झारखंड जा रहा था. उससे इन आरोपियों ने पैसे की मांग की जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो इन आरोपियों द्वारा उसे चाकू मार दिया गया. जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है दो आरोपियों में से एक नाबालिक है. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है.
HIGHLIGHTS