लिंक भेजकर 1 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी को पटना बिहार से पुलिस ने दबोचा

By: PalPal India News
January 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अजयगढ़ थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन के नेतृत्व में थाना अजयगढ़ पुलिस टीम ने लिंक भेज कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पटना बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रकरण के संबंध में बताया गया है कि फरियादी मयंक दुबे निवासी उदयपुर द्वारा थाना अजयगढ़ में रिपोर्ट की गई कि मेरी बहन द्वारा एजीबीटी दिल्ली में स्टेनोग्राफर की बैकेन्सी के लिये ऑफलाइन आवेदन जमा किये जाने हेतु स्पीड पोस्ट किया गया था। कुछ दिनो के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बोला कि आपके आवेदन में कुछ कमी रह गई है, जिसकी पूर्ती हेतु उस व्यक्ति द्वारा मुझे व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजी गई। मेरे द्वारा उस लिंक में चाही गई जानकारी भरी गई जिसके बाद मेरे एसबीआई बैंक खाता से 99 हजार 771 रूपये उक्त अज्ञात व्यक्ति ने छलपूर्वक आहरित कर लिए। पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्णा एस. थोटा के निर्देशानुसार अजयगढ़ थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर सायबर सेल को भी शामिल कर विवेचना प्रारंभ की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सायबर सेल टीम से मिली जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 29 दिसंबर को मामले में एक संदेही मनीष पासवान को दबोच कर पूँछताछ की गई। जिसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी पूर्वक आहरित किये गये रूपयों से खरीदा गया मोबाइल एवं 1 हजार रूये नगद जप्त किये गये हैं। शेष राशि आरोपी द्वारा दैनिक खर्चो में खर्च करना बताया गया है। मामले में विवेचना जारी है।

HIGHLIGHTS

  • लिंक भेजकर 1 लाख की धोखाधड़ी
  • आरोपी को पटना बिहार से पुलिस ने दबोचा
  • आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी की राशि से खरीदा गया मोबाइल व नगदी जप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *