Bigg boss-19 तान्या मित्तल शादीशुदा मर्द के प्यार में हैं? कुनिका ने खोल दी पोल

By: PalPal India News
September 13, 2025

Bigg boss-19:  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ के घर में कैद हैं। बिग बॉस-19 में बीते रोज के एपिसोड में नया कैप्टन मिल गया है और अमाल मलिक के हाथ में अब घर की कमान है। साथ ही इस एपिसोड में टास्क की बहार देखने को मिली और फिर असेंबली रूम में बहुमत के साथ अमाल मलिक नए कैप्टन बने। साथ ही हर बार की तरह तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियां बटोरने लगीं।

इस बार विधायक बॉयफ्रेंड के चलते नहीं बल्कि एक शादी-शुदा मर्द के प्यार को लेकर सुर्खियों में हैं। इसकी पोल किसी और ने नहीं बल्कि तान्या की दोस्त रहीं कुनिका सदानंद ने ही खोली है। इस खुलासे में तान्या की अच्छी दोस्त नीलम गिरी भी साथ नजर आईं।  अब बिग बॉस हाउस में एक बार फिर तान्या मित्तल की लव स्टोरी की चर्चा है। कुनिका सदानंद ने कुछ ऐसा कहा जिससे तान्या के एक शादीशुदा शख्स के प्यार में होने के संकेत मिले हैं।

Bigg boss-19
Bigg boss-19

Bigg boss-19: शादी-शुदा इंसान के प्यार में हैं तान्या?

दरअसल, शो के प्रोमो में कुनिका सदानंद और नीलम गिरी गार्डन एरिया में बातचीत करते दिखे। इस दौरान उन्होंने तान्या मित्तल के रवैये, इमोशंस समेत कुछ अन्य चीजों पर बातें की। बीते रोज बिग बॉस-19 के घर में टास्क की बहार छाई रही। घर के नए कैप्टन के चुनाव को लेकर हुए टास्क में खूब मस्ती हुई और आखिर में अमाल मलिक को सबसे ज्यादा वोटों के साथ घर का नया कैप्टन चुन लिया गया। इससे पहले ये कमान बसीर अली संभाल रहे थे। जब कैप्टन चुन लिया गया और सब अपने अड्डों पर लौट आए तो कुनिका और नीलम दोनों एक साथ बैठकर बातें करते नजर आए।

नीलम ने शुरुआत में कहा कि कभी-कभी तान्या कुछ ऐसा कह देती है कि लगता है उसकी लाइफ में कुछ तो हुआ है। उस बारे में वो खुलकर नहीं बोलती हैं। बातचीत के दौरान कुनिका ने कुछ ऐसी पोल खोल दी कि खुद नीलम भी दंग रह गई। कुनिका ने बताया कि तान्या ने उनसे शेयर किया था कि वो अपनी मां के बगल में सोने से पहले देर रात तक फोन पर बात किया करती थीं। पिता के बारे में पूछने पर तान्या ने कहा था कि वो अलग सोते हैं।

Bigg boss-19
Bigg boss-19

इसके बाद कुनिका ने नीलम से तान्या के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि उसे कुछ दिमागी समस्या है। उसने बताया था कि उसके पिता शायद साथ नहीं रहते। वो अपनी मां के साथ रहती है। कुनिका ने यहां तक कहा कि उसको कुछ तो दिक्कत है वो नॉर्मल नहीं है। इतना ही नहीं कुनिका ने तान्या की एक और पोल खोलते हुए बताया कि एक बार उसने मुझसे पूछा था कि मैम क्या शादीशुदा मर्द से प्यार करना गलत है। तो मैंने कहा कि कुछ गलत नहीं है। इसी दौरान नीलम भी बताने लगती हैं कि वो अजीब है या तो रोती रहती है या फिर फालतू बातें करती है।

Bigg boss-19
Bigg boss-19

Bigg boss-19: विधायक बॉयफ्रेंड को लेकर भी बटोरी सुर्खियां

बता दें कि बीते दिनों से तान्या मित्तल अपने बड़बोलेपन और जबरन अमीरी का दिखावा करने को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं। अपने डीवा एटीट्यूड को लेकर काफी आलोचना का शिकार हो चुकीं तान्या अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही हैं। बीते दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में खुलासा करते हुए तान्या ने बताया कि वो एक विधायक है और काफी अच्छा रिश्ता रहा है।

बता दें कि अब तक तान्या की बातें हकीकत से बिल्कुल अलग रही हैं और खुद को एक डीवा की तरह पेश कर रही हैं। हालांकि कोई भी उनकी इन आदतों से प्रभावित नहीं हो रहा है बल्कि ट्रोलर्स के निशाने पर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *