Bulandshahr News: लड़के ने 16 साल की नाबालिग प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद भी की आत्महत्या, जाने पूरी खबर…

By: PalPal India News
September 25, 2025

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर और हरिद्वार से भाग कर आए प्रेमी प्रेमिका ने पुलिस के डर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। इन दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी, लेकिन पुलिस और रिश्तेदारों से खुद को घिरा पाकर जान देने का फैसला किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 20 सितंबर को मुजफ्फरनगर की रहने वाली लड़की और हरिद्वार का लड़का अपने-अपने घर से भाग गए थे। लड़के की उम्र 26 साल थी, जबकि लड़की 16 साल की थी। दोनों भाग कर बुलंदशहर के डिबाई कस्बा पहुंचे। प्रेमी युगल ने दो दिन पहले डिबाई के मोहल्ला सराय किशन चंद में किराए पर मकान लिया था। बुधवार देर रात नाबालिग लड़की के रिश्तेदार और पुलिसकर्मी नाबालिग की बरामदगी के लिए इसी मकान के पास पहुंच गए।

Bulandshahr News: तमंचा व कारतूस बरामद

यह पूरी घटना बुलंदशहर की डिबाई क्षेत्र में रात 3 बजे की बताई जा रही है।पुलिस कार्यवाही के डर से नाबालिग प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने भी अपनी इस प्रेम कहानी का दुखद अंत कर लिया। पुलिस ने मौके से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया है जिससे प्रेमी द्वारा इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा हरिद्वार के रहने वाले प्रेमी प्रिंस का ननिहाल नाबालिग प्रेमिका के गांव का है। प्रिंस का अपराधिक रिकॉर्ड भी है। प्रिंस लूट के मामले में जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी युगल के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भी दिया है। व आगे की कार्यवाही में जुटी हुई हैं।

Bulandshahr News
Bulandshahr News
Bulandshahr News: प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी

जानकरी के मुताबिक तड़के तीन बजे पुलिस और परिजनों को घर के बाहर देख प्रेमी-प्रेमिका छत पर पहुंचे। यहां जाकर पहले प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों को गोली लगने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों के मृत होने की पुष्टि कर दी। सूचना मिलते ही एसएसपी बुलंदशहर एसपी देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Bulandshahr News: डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया

एसएसपी ने बताया, “आज रात में थाना छतर मुजफ्फरनगर की पुलिस एक लड़की को बरामद करने के लिए बुलंदशहर आए थे। जिनके साथ गांव के प्रधान और लड़की के फूफा भी थे। इनको पता था कि यह दोनों कहां रह रहे थे। घर जाकर जब फूफा ने आवाज लगाई कि हम तुमको लेने के लिए आए हैं। जिसके तुरंत बाद ही छत से गोली चलने की आवाज आई। तत्काल पुलिस ने जाकर देखा तो दोनों छत पर पड़े थे। दोनों को गोली लगी हुई थी। दोनों को मौके अपर पुलिस की टीम द्वारा सीएससी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

Bulandshahr News: पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। मौके की स्थिति देखते हुए लग रहा है कि लड़के ने ही लड़की को गोली मारी और खुद को गोली मार ली। मौके से पुलिस ने एक खाली और तमंचे में फंसा हुआ एक खोखा बरामद किया है। इसी आधार पर आत्महत्या के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस इन मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *