मध्य प्रदेश में भारी बारिश… नरसिंहपुर में कलेक्टर ने की छुट्टी घोषित, जाने यहाँ कितने दिन बंद रहेगा स्कूल

By: PalPal India News
July 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाकौशल में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश की सम्भावना देखते हुए नरसिंहपुर में कलेक्टर ने भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए दिनांक 8 एवं 9 जुलाई 2025 को सभी शासकीय , अशासकीय , अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय ,नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश (School Holiday) घोषित किया जाता है। शिक्षक एवं कर्मचारी गण विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। बांध के गेट खोलने पर विचार हो रहा है। कुरई क्षेत्र में बहने वाली नेवरी नदी के अलावा कई नदिया-नाले उफान पर हैं। कई गांवों का संपर्क विकासखंड मुख्यालय से टूट गया है।

निचली बस्तियों व कालोनियों में जल भराव के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तट क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर छिंदवाड़ा मार्ग में लखनवाड़ा पर बना पुराना पुल ऊपर नदी की बाढ़ डूब गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर बेरीकेड्स लगाकर पुलिस बल की तैनात की गई है। वैनगंगा नदी के तट पर बसे पुसेरा, बंडोल, छपारा, सुनवारा, मझगवां, केवलारी, उगली क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *