पलपल इंडिया प्रतिनिधि। टेक ब्रैंड Motorola ने कन्फर्म किया है कि Motorola Edge 60 Pro, Motorola Razr 60 Ultra दोनों को इस महीने 24 अप्रैल को होने वाले इवेंट में ग्लोबली पेश किया जाने वाला है।
Motorola ने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया की Motorola Razr 60 Ultra और Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। इन दोनों स्मार्टफोन को 24 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। फोन के लुक और डिजाइन में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को पहले ही कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है, जहां फोन के कई फीचर्स सामने आए हैं।
Motorola Edge 60 और Edge 60 Pro के कलर और प्राइस (लीक)
Motorola Edge 60 और Edge 60 Pro से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनका स्रोत यूरोपियन रिटेल साइट Epto की एक लिस्टिंग है, जिसे 91mobiles ने स्पॉट किया है।
Motorola Edge 60
- Motorola Edge 60: लिस्टिंग के अनुसार, वैनिला Motorola Edge 60 दो कलर- Gibraltar Sea Blue और Shamrock Green में आएगा। वहीं, इस हैंडसेट में कम से कम 8GB RAM और 256GB स्टोरेज हो सकती है।
- फोन की लिस्टिंग में कीमत EUR 399.90 (लगभग ₹37,000) बताई गई है, जो पहले रिपोर्ट की गई EUR 380 (करीब ₹35,200) से थोड़ी ज़्यादा है।
- तुलना करें तो, Motorola Edge 50 की शुरुआत EUR 599 (लगभग ₹55,500) से हुई थी। वहीं, भारत में इसे ₹27,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Motorola Edge 60 Pro
- इस बीच, Motorola Edge 60 Pro के लिए ब्लू और ग्रीन (Verde) रंगों की बात सामने आई है। इसके अलावा, इसमें एक पर्पल रंग का विकल्प भी हो सकता है।
- फोन में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है।
- Motorola Edge 60 Pro की लिस्टिंग कीमत EUR 649.89 (लगभग ₹60,200) बताई गई है, जबकि पहले इसकी कीमत EUR 600 (करीब ₹55,600) बताई गई थी।
- Motorola Edge 50 Pro की यूरोप में शुरुआत EUR 699 (लगभग ₹64,700) से हुई थी, जबकि भारत में इसे ₹31,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
कितनी होगी कीमत?
मोटोरोला के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन की कीमत EUR 1346.90 (लगभग 1,24,000 रुपये) हो सकती है। इसे 12GB/16GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। पिछले साल भारत में Motorola Razr 50 Ultra को 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।