पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रीवा में बाराती नाचते रहे और पुलिस के द्वारा दूल्हे को जनमासा से उठा ले जाने की खबर सामने आ रही है। इसके बाद खुलासा हुआ कि वह रेप के मामले में आरोपी है और पीड़िता ने कई दिन पहले पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी फरार था।
मामला मध्य प्रदेश के रीवा का है यहां बारात दुल्हन के घर पहुंच चुकी थी और बाराती डीजे के साथ डांस करते हुए विवाह स्थल की तरफ बढ़ रहे थे। इसी बीच पता चला कि दूल्हे को पुलिस उठाकर ले गई है। इसके बाद बवाल मच गया। पुलिस ने बताया कि दूल्हा दुष्कर्म के मामले में आरोपी है। पीड़िता ने कई दिन पहले थाने आकर मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। अब वह शादी करने पहुंचा तो पुलिस ने जनमासा से ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है की 32 वर्षीय भरत साकेत बुधवार की रात दूल्हा बनकर अपने रिश्तेदारों संग गढ़ थाना क्षेत्र से बारात लेकर लेकर रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पहुंचा था। इसी बीच इस बात की भनक पुलिस को लग गई। तत्काल पुलिस की टीम एक्टिव हुई और घोड़ी में सवार होने से पहले ही जनमासे से दूल्हे को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके हवालात में बंद कर दिया।
एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया की गढ़ थाना क्षेत्र के भदौहा गांव के निवासी 32 वर्षीय भरत साकेत पर रीवा की रहने वाली एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। युवती ने 4 मार्च 2025 को थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िता का कहना था कि आरोपी युवक ने शादी का वादा करके 15 जुलाई 2024 से लेकर 23 दिसंबर 2024 के दरमियान कई बार उसका शरीरिक शोषण किया और इसके बाद वह अपने वादे से मुकर गया।
[…] एक महीने पहले हो चुकी थी। 24 सितंबर को बारात धूमधाम से पहुंची और स्वागत भी हुआ, […]