पलपल इंडिया प्रतिनिधि, उमरिया। उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आज “अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस” यानी “इंटरनेशनल टाइगर्स डे” मनाया गया इसके लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने स्कूली छात्राओं तथा जैव विविधता केंद्र के प्रशिक्षणार्थिओ के साथ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जीरो फायर मिशन पर बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया जीरो फायर मिशन पर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की एक सूची प्रदेश स्तर पर भी भेजी गई है। दुनियाभर में आज के दिन बाघों को संरक्षण देने और उनकी प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। साल 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में इसे मनाए जाने की घोषणा हुई थी।
उमरिया जिले का विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रति 10 वर्ग किलोमीटर के घनत्व में सबसे ज्यादा घनत्व वाला मध्य प्रदेश का टाइगर रिजर्व है और मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की भूमिका अहम रहती है। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के जरिए लोगों को बाघों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया जिसका परिणाम यह है कि बाघों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।
बाइट:-पी के वर्मा (उपसंचालक-बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व)
HIGHLIGHTS