अंतररास्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग ही मनुष्य को दीर्घायु और सवास्थ बनाए रखता है। योग न केवल सवस्थ शरीर पाने का सबसे सरल तरीका है। इसका नियमित अभ्यास मन और दिमाग को शांत रख वास्तविक सुख प्रदान करता है। ऐसे में योग दिवस के खास मोके पर आप सवयं और अपने आस पास के लोगो को नियमित योग कर निरोग काया और मन की शांति पाने के लिए जागरूक कर सकते है।
पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। आज जबलपुर में भी सुबह से ही जगह – जगह पर योग दिवस के कार्यक्रम चलाये जा रहे है । जबलपुर योग के प्रति नागरिकों को जागरूक करने सहित इसे दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ्य रहने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भेडाघाट में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम हुआ। भेड़ाघाट धुआंधार में योग के प्रोग्राम में मुख्य अतिथि जीएसटी कमिश्नर योगेश लिल्हारे शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जगह – जगह से योगी भी शामिल हुए। योग दिवस के खास मोके पर लोगो ने बहुत से प्रकार के योग किये।