अगर आप भी डायबिटीज या वजन बढ़ने की समस्या से है परेशान तो अपनाइए यह रेमेडी

By: PalPal India News
January 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। चना खाना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। चने में बहुत सारे विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं देशी भूंजा चना डायबिटीज को कम कर मोटापा कंट्रोल करने तक में असरदार साबित होता है। हेल्दी खाने में चना सबसे ऊपर है। चना को आप कई तरह से खा सकते हैं। स्नैक्स से लेकर चने की रोटी और सब्जी तक बनाकर सेवन कर सकते हैं। खासतौर से भुना चना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। चना प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसमें भरपूर फाइबर होता है। चना में एक दो नहीं बल्कि कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। वजन घटाने में चना लाभकारी है। डायबिटीज से लेकर हार्ट के रोगियों तक के लिए चना फायदेमंद है। सर्दी हो या गर्मी आप हर मौसम में चना खा सकते हैं।

चने में पाए जाने वाले विटामिन

भुने चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चने में सबसे ज्यादा विटामिन बी पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन A, विटामिन C और विटामिन D भी पाया जाता है। चना विटामिन K और विटामिन E का भी अच्छा सोर्स है। चना खाने से शरीर में जिंक की कमी को पूरा किया जा सकता है। मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल भी चना में पाए जाते हैं। प्रोटीन रिच चना पोषक तत्वों का भंडार है।

चने खाने के फायदे

डायबिटीज कंट्रोल- शुगर के मरीज के लिए चना फायदेमंद है। डायबिटीज के मरीज इसे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। भुने चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन और फाइबर ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाए- हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज को चना जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर में बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। जो हार्ट के लिए बेहत है। भुना चना खाने से हार्ट संबंधी समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है।

कब्ज में मिलेगी राहत- चना खाने से पेट और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को तेज बनाने का काम करता है। रोजाना चना खाने से कब्ज, गैस, पेट दर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं।

वजन घटाए- मोटे लोगों को चना जरूर खाना चाहिए। इससे वजन घटाने में आसानी होती है। भुने चने खाने से प्रोटीन मिलता है, जो लंबे समय तक पेट को फुल रखने में मदद करता है। आप अनहेल्दी खाने से बचते हैं। बार-बार भूख नहीं लगती और मोटापा कम होता है।

आयरन की कमी दूर- जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उन्हें चना जरूर खाना चाहिए। चना खाने से आयरन की कमी पूरी होती है। एनीमिया के शिकार लोगों को चना जरूर खाना चाहिए। प्रेगनेंट महिलाएं चना खा सकती हैं। इससे हीमोग्लोबिन में सुधार आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *