अगर आप रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है……

By: PalPal India News
January 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अगर आप भी रेलवे की नौकरी चाहते है तो ये खबर आपके लिए ही है, रेलवे में 30000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस कब और कैसे शुरू होगा और इसमें सिलेक्ट होने पर सैलरी क्या होगी? इन सवालों का जबाब आपको इस खबर के माध्यम से मिल सकते है।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी लेवल 1 के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को अभी शुरू नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही हम आपको इसका भी अपडेट देंगे। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे।  इस भर्ती अभियान के माध्यम से 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। अप्लाई करन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

आईये जानते है कब से कर सकते हैं अप्लाई

जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी। आप इस भर्ती के लिए 23 जनवरी से अप्लाई कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 22 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते है, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। वहीं, उम्मीदवार एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के माध्यम से अपने आवेदन में 25 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक करेक्शन कर सकेंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में सिलेक्ट हो ने वाले उम्मीदवारों को शुरुआत में 18000 रुपये वेतन मिलेगा। इसके बाद पदों पर प्रमोशन जैसी सुविधा के अनुसार आपकी सैलरी काबिलियत पर बढती रहेगी।

कैसे करें अप्लाई?

आप नीचे बताए चरणों के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने करने के बाद कैंडिडेट्स पहले खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
  • अपने आवेदन को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे चेक करें और सबमिट कर दें।
  • उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट करने के बाद एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें  और उसका एक प्रिंटआउट भी ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *