पलपल इंडिया प्रतिनिधि। ये तो सभी जानते है की एलोवेरा न केवल एक पौधा है बल्कि यह एक ऐसी औषधि है जो हर तरह का रोग का ईलाज करने में सक्षम है. एलोवेरा जेल में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी12, फैटी एसिड और अमीनो एसिड जैसे तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप एलोवेरा जेल को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाते हैं, तो आप अपने बालों को मजबूत, मुलायम और चमकदार बना सकते हैं।
लेकिन क्या आप यह जानते है की एलोवेरा जेल को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या हैं? एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। आइए एलोवेरा जेल को यूज करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
अगर आप अपनी हेयर हेल्थ को इम्प्रूव करना चाहते हैं, तो आपको एलोवेरा जेल को अपने बालों और अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना चाहिए इसके बाद लगभग आधे घंटे के लिए एलोवेरा जेल को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाकर रखना चाहिये। अगर आपको कोई एलर्जी सम्बंधित समस्या न ही तो आप इसे रातभर के लिए भी अपने बालों पर अप्लाई करके रख सकते हैं। क कटोरी में थोड़ा सा फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लीजिए और फिर एक हफ्ते में दो बार इसे अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए।
सर्दियों में अक्सर बाल रूखे-बेजान हो जाते हैं। एलोवेरा जेल आपके बालों को पोषण और नमी देने में कारगर साबित हो सकता है। अगर आप डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। एलोवेरा जेल को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाने के बाद आपको अपने बालों में केमिकल बेस्ड कंडीशनर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।