पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गो तीर्थ तुलसी तपोवन के तत्ववधान में नर्मदा के तट गौरी घाट स्थित गीता धाम के मैदान में भव्य आयोजन चल रहा है। अति रुद्र महायज्ञ,शत चंडी यज्ञ और श्री राम कथा के आयोजन में प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ स्थल पर जहां 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकी सजाई गई है, वही माता रानी के नौ स्वरूपों की स्थापना भी की गई है। इसके साथ-साथ 24 घंटे यज्ञ चल रहा है जिसमें आहुतियां डाली जा रही है। दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वृंदावन से आए कौशिक महाराज की राम कथा सुनने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। वृंदावन स्थित गो तीर्थ तुलसी तपोवन के संस्थापक कौशिक महाराज ने संकल्प लिया है, कि जब तक उनके यहां एक लाख गाय नहीं हो जायेंगी तब तक वे अन्ना ग्रहण नहीं करेंगे।
HIGHLIGHTS