पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। अधारताल धनी की कुटिया के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें सड़क हादसे में एक युवक ने अपनी जान गवा दी. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की गढ़ा निवासी विकास ठाकुर अपनी बाइक पर सवार होकर अधारताल की ओर जा रहा था. तभी शाम 6:30 बजे एक बस ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के साथ ही विकास ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने लाश का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भिजवाया है और बस को जप्त कर लिया है.
HIGHLIGHTS