अपने घर से खेत के लिए निकला युवक, आया ट्रेन की चपेट में हुई मौत

By: PalPal India News
September 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। गोटेगांव थाना अंतर्गत क्षेत्र में ग्राम विक्रमपुर के पास एक ग्रामीण व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव का पंचनामा करते हुए। उसे गोटेगांव के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम कर शव को सुरक्षित रखवाया गया हे। वही परिवार के सदस्यों ने मृतक का नाम मेहरबान सिंह लोधी निवासी तूमरा थाना चरगुवां जिला जबलपुर होना बताया है जो अपने घर से खेत के लिए निकला था। जिसके कुछ घंटे बाद उन्हें ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली की उनके परिवार का सदस्य रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है ।

HIGHLIGHTS

  • ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत।
  • घर से खेत जा रहा था मृतक।
  • पुलिस ने शुरू की मामले की जांच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *