अब सीधे पोल से काटे जायेंगे बिजली कनेक्शन,मप्र पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी की कवायद

By: PalPal India News
August 16, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी अब बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेगी और अब सीधे पोल पर चढ़कर बकायदारों की बिजली काटी जायेगी। ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने काफी समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है उनके लिए एक नई योजना लाई गई है। डायरेक्ट पोल पर चढ़कर विद्युत मीटर के कनेक्शन को काटकर मीटर को बंद किया जाएगा और उनको पेनल्टी के रूप में बिजली बिल जमा करना होगा।

HIGHLIGHTS

  • अब सीधे पोल से काटे जायेंगे बिजली कनेक्शन।
  • मप्र पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी की कवायद।
  • बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं से वसूली की नई योजना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *