अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, बांद्रा वाले घर में हुआ अटैक

By: PalPal India News
January 16, 2025

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा (पश्चिम) स्थित घर में चोर द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। यह घटना गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे हुई, जब सैफ अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे।

पुलिस के अनुसार, चोर घर में घुसा और सैफ अली खान पर हमला कर दिया। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य जाग गए, जिससे चोर भागने में कामयाब हो गया। इस हमले में सैफ को चोटें आई हैं, और उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी चल रही है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सैफ पर चाकू से हमला किया गया है या मारपीट के दौरान उन्हें चोटें लगी हैं। घटना की जांच जारी है, और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच भी मामले की अलग से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *