पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर जैसे ही कलेक्टर दीपक सक्सेना का आदेश जारी हुआ कि 16 जुलाई को कुछ स्कूलों की खुली सुनवाई की जाएगी और अभिभावकों को खुली सुनवाई में शामिल होने का आमंत्रण मिला। पेरेंट्स एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक के बारे में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता जी ने बताया की यह आंदोलन अलग गति पर पहुंच गया है।
अभिभावक जाग चुका है उन्होंने शुरुआत पांच अभिभावकों से की थी आज एसोसिएशन की बैठक में 100 से अधिक लोग शामिल हुए और सोशल मीडिया ग्रुप में लगभग 14000 से अधिक अभिभावक जुड़ चुके हैं, होने वाली खुली जनसुनवाई में अधिक से अधिक संबंधित स्कूल के अभिभावक मौजूद होंगे और अधिनियम 2017 में सुधार ,लागू, फीस, स्कूल बस, यूनिफॉर्म जैसे मुद्दों पर अभिभावक आवाज उठाएंगे। बैठक में अभिभावकों ने कमर कस ली है कि अब स्कूल माफिया का राज खत्म होगा इसके लिए संगठन और अभिभावक को किसी भी स्तर पर जाना पड़े वे जायेंगे।
HIGHLIGHTS