अभी तक नहीं मिला सहारा निवेशकों का पैसा,शहर के कार्यालय खुलवाने की मांग किया प्रदर्शन

By: PalPal India News
July 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर सहारा इंडिया में निवेश करने वाले जबलपुर के लाखों निवेशकों के पैसे अभी भी फंसे हुए हैं। पोर्टल खुल जाने के बाद भी उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस के बैनर तले शहर के निवेशकों ने प्रदर्शन किया और कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सोपा जिसमें मांग की गई है, कि जबलपुर में सहारा इंडिया के जितने भी कार्यालय हैं वे बंद पड़े हैं। उन्हें खुलवाया जाए ताकि शहर के निवेशकों को दस्तावेज मिल सके क्योंकि दस्तावेज न मिलने के कारण वे लोग पोर्टल में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

इसके साथ-साथ यह बताया जा रहा है कि 2400 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है, जिसमें 2800 करोड़ रुपए का खर्च आया है जिससे साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सहारा के निवेशकों को गुमराह किया जा रहा है कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सहारा के कार्यालय खुलवाने के लिए दो दिन का वक्त दिया है अन्यथा उसके बाद धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

HIGHLIGHTS

  • अभी तक नहीं मिला सहारा निवेशकों का पैसा,किया प्रदर्शन।
  • अभी तक नहीं मिला सहारा निवेशकों का पैसा।
  • सहारा इंडिया के कार्यालय बंद होने से बढ़ी परेशानी।
  • प्रदर्शन कर शहर के कार्यालय खुलवाने की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *