palpalindianews/jabalpur
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्य नंदा फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘द आर्चीज’ का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के तीन स्टार किड्स सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा एकसाथ डेब्यू कर रहें हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी म्युजिकल फिल्म हैं जो एक कॉमिक पर आधारित हैं। ‘द आर्चीज’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ हैं। ट्रेलर को लोगों ने पसंद किया हैं। लोगों के तरफ से अच्छा रिएक्शन ट्रेलर को मिला हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्रेलर को देख लिया हैं और इसे देखने के बाद उन्होंने अपनी नाती को आशीर्वाद दिया हैं। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर ‘द आर्चीज’ का ट्रेलर शेयर करते हुए नाती आगस्त्य नंदा को मोटिवेट किया हैं। अमिताभ ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा हैं “अगस्त्य, मेरा प्यार भरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ हैं..तुम यू हीं मशाल लेकर आगे बढ़ते रहो।” इसके बाद अमिताभ ने तीन रेड हार्ट इमोजी भी दिये हैं। बता दे सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होनेवाली हैं। इस फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के अलावा वेदंग रैना, मिहिर अहुजा, युवराज मंदा और अदिती सेगल भी दिखाई देनेवाले हैं।