अर्शदीप ने दिखाया अपना कमाल, रिकॉर्ड बना कर बने भारत के नंबर 1 गेंदबाज

By: PalPal India News
October 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अर्शदीप ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खीच लिया है. सोशल मिडिया में उनके बेहतरीन गेंदबाजी की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टी-20 मैच आसानी से अपने नाम कर लिया है. भारत को पहले टी-20 में 7 विकेट से जीत मिली है . बांग्लादेश के खिलाफ पहले T20 में अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि अर्शदीप के अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी तीन विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को 127 रन पर रोकने में सफलता हासिल की. भारत की जीत में भारतीय गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला.

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला ग्वालियर के न्यू सवाई माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसे टीम के गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए पहले 6 ओवर्स में जहां बांग्लादेश को सिर्फ 39 रन ही बनाने दिए और 2 विकेट भी हासिल किए।  इसी के साथ अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड के एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

इस मैच में अर्शदीप ने इतिहास रच दिया है. टी20 इंटरनेशनल में अर्शदीप भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार 3 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अर्शदीप ने T20I में यह कारनामा अबतक 11 बार कर चुके है. इसके साथ ही अर्शदीप ने युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या को खुद से पीछे छोर दिया है. इन तीन गेंदबाजों ने अबतक T20I में 10 बार तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया है.

अर्शदीप सिंह ने 7 जुलाई 2022 को टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद से वह अब तक सबसे ज्यादा विकेट पावरप्ले में हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप ने अब तक कुल 32 विकेट टी20 इंटरनेशनल में पहले 6 ओवर्स में अपने नाम किए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रवांडा के गेंदबाज जेप्पी बीमेनयीमाना हैं जिन्होंने कुल 29 विकेट लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *