असलहों की देखरेख के दौरान चली गोली,गोली चलने से दो पुलिसवाले घायल

By: PalPal India News
August 3, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश क्षेत्र के चित्रकूट जनपद अंतर्गत पहाड़ी थाना परिसर में आज डीआईजी को निरीक्षण करने पहुंचना था। जिसको लेकर वहां पर तैयारी चल रही थी इसी दौरान असलहों की देखरेख और अभ्यास किया जा रहा था।अचानक से पिस्तौल से गोली चलने से दो सब इंस्पेक्टर घायल हो गए दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सब इंस्पेक्टर ननकू और सुरेश बहादुर सिंह को गोली लगी है,जहां ननकू के हाथ में तो वही सुरेश बहादुर के कमर में गोली लगी है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं जिला अस्पताल चित्रकूट में इलाज चल रहा है।। एहतियातन पुलिस अधिकारीयों ने प्रयागराज रेफर करवा दिया है।

HIGHLIGHTS

  • डीआईजी के निरीक्षण की चल रही थी तैयारी।
  • असलहों की देखरेख के दौरान चली गोली।
  • गोली चलने से दो पुलिसवाले घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *