अस्थि विसर्जन के लिए पुलिसवालों द्वारा की जा रही जबरिया वसूली

By: PalPal India News
June 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर अस्थि विसर्जन के लिए दूर दराज से जबलपुर के नर्मदा तट खारी घाट आने वालों के साथ खुलेआम लूट हो रही है दूरदराज के इलाकों से जबलपुर आने वाले लोगों के वाहन ट्रेफिक पुलिस कर्मियों के द्वारा रोके जाते हैं और फिर इनसे अवैध वसूली की जाती है एक तो लोग वैसे ही दुख में रहते हैं ऊपर से पुलिस वालों का सलूक और अवैध वसूली उन्हें और तकलीफ पहुंचाती है इनमे कई लोग तो ऐसे होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं इसलिए प्रयागराज नहीं जा पाते और अस्थि विसर्जन के लिए जबलपुर के नर्मदा तट आते हैं

लेकिन रास्ते में इन्हे जगह जगह रोककर इनसे ट्रेफिक पुलिस वाले वसूली करते हैं
नर्मदा तीर्थ पुरोहितों ने भी पुलिसवालों द्वारा की जा रही अवैध वसूली का विरोध किया है उन्होंने चेतावनी दी है की यदि अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा

HIGHLIGHTS

  • अस्थि विसर्जन के लिए आने वालों से पुलिस कर रही वसूली
  • पुलिसवालों द्वारा की जा रही जबरिया वसूली
  • अस्थि विसर्जन के लिए जबलपुर में नर्मदा के खारीघाट आने वालों की व्यथा
  • तीर्थ पुरोहितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *