अस्पताल में भर्ती है ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी हालत नाजुक, 19 दिनों से छोड़ा खाना-पानी

By: PalPal India News
January 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अभिनय कर अपने किरदार सोढ़ी से घर-घर में मशहूर गुरुचरण सिंह की हालत काफी नाजुक है। एक्टर अस्पतासल में भीर्ती हैं और उनका ईलाज अभी जारी है। मंगलवार सुबह अभिनेता ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उनकी हालत देख उनके सारे फैंस काफी परेशान हो गए है और चिंता करने लगे थे कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। लेकिन गुरुचरण सिंह की करीबी दोस्त सोनी ने उनकी हालत पर अपडेट साझा किया है और बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और पहले से भी ज्यादा बिगड़ गई है।

गुरुचरण सिंह नहीं खा रहे खाना

दरअसल इस बात का खुलासा उनकी दोस्त सोनी ने द विक्की लालवानी शो में दिए इंटरव्यू में किया। सोनी ने बताया कि वह मानसिक शांति खो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुचरण की मां का हाल बेहाल है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुचरण ने 19 दिनों से खाना-पीना बंद कर दिया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों ने पिछली रात से अपने फोन स्विच ऑफ कर रखे हैं। दो दिनों से वो उनके संपर्क में नहीं हैं, ऐसे में उनकी चिंता और बढ़ गई है। साथ ही सोनी ने बताया कि वो इससे पहले उनकी मां के साथ जुड़ी हुई थीं और उनके स्वास्थ का हाल उन्हीं से पूछा करती थीं।

सरकारी अस्पताल में चल रहा गुरुचरण सिंह का इलाज

गुरुचरण सिंह के दोस्त सोनी ने बताया कि पहले उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में दिखाया गया और फिर वो घर आ गए, लेकिन घर आने पर फिर से तबीयत खराब हुई और उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाना पड़ा। सरकारी अस्पाल में एक्टर का इलाज जारी है। गुरुचरण सिंह की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। एक्टर ने खुद इस बात का कुछ दिनों पहले खुलासा किया था कि वो काम की तलाश में हैं और उनके ऊपर काफी कर्ज भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *