आंखों में आंसू लेकर, थाने पहुंची युवती ने खोली कॉस्टेबल की पोल,नौकरी और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

By: PalPal India News
August 22, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। ग्वालियर में युवती ने पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक पर नौकरी और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। माधौगंज थाना निवासी युवती पुलिस विभाग में पदस्थ कॉन्स्टेबल की शिकायत करने पहुंची। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि कॉन्स्टेबल ने नौकरी लगवाने के नाम पर कई बार और अलग अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। हाथ में बोतल चढ़ने वाली निडिल लगाए और आंखों में आंसू के साथ पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि ग्वालियर के कम्पू इलाके का रहने वाला राजवीर जाटव ने गलत किया है। उससे मेरी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। राजवीर ने कहा था की मेरी कई जगह पहचान है। मैं तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। राजवीर ने कई बार दस्तावेजों के लिए बहाने से बुलाता रहा।

एक दिन जन्मदिन की कहकर अपने साथ एक होटल में ले गया। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे में बेसुध हो गई और उसने मेरे साथ गलत काम किया। साथ ही अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिए। जब में होश में आई तो राजवीर ने कहा की तुम चिंता मत करो मैं तुमसे शादी करूंगा। जिसके बाद लगातार कई बार होटल में ले जाकर राजवीर ने दुष्कर्म किया। जब मैंने शादी की बात की तो उसने साफ इंकार कर दिया। उसने कहा कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। फिलहाल पुलिस में फरियादी की शिकायत सुनकर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

HIGHLIGHTS

  • हाथ में लगी थी ड्रिप चढ़ने की निडिल।
  • आंखों में आंसू लेकर, थाने पहुंची युवती ने खोली कॉस्टेबल की पोल।
  • पुलिस अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *