पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची एक महिला मनीषा ने आंगनबाड़ी में नियुक्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए। कलेक्टर को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि लिस्ट में उसका नाम आ चुका था। उसके बाद भी उसकी नियुक्ति नहीं हुई जबकि परियोजना अधिकारी प्रवीण जैन ने उससे 80 हजार रुपए लिए थे और नियुक्ति न होने पर 50 हजार लौटा दिए 30 हजार रुपए अभी भी बाकी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पीड़ित महिला ने लेनदेन के स्क्रीनशॉट भी वायरल किया। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए परियोजना अधिकारी प्रवीण जैन को शो काज जारी किया है और तीन दिन में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।