आईपीएल: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच बारिश के कारण रद्द

By: PalPal India News
April 27, 2025

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया मैच पूरा नहीं हो पाया. यह मैच KKR के लिए बेहमद अहम था अंक तालिका में 7वेंन नंबर पर काबिज टीम को जीत की सख्त जरूरत थी. उन्होंने अपने खेले गए 8 मैचों में से 5 मैच गंवाए थे. बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा. दूसरी पारी में एक ओवर ही खेला जा सका और कोलकाता को एक अंक बांटने पड़े.

शनिवार को कोलकाता की टीम अपने घर पर फैंस के बीच पंजाब के खिलाफ इस सीजन मिली शर्मनाक हार का बदला लेने उतरी थी. 15 अप्रैल को खेले गए मैच में 111 रन बनाने के बाद पंजाब ने युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता की पूरी टीम को महज 95 रन पर समेट दिया था. 16 रन की हार से टीम को बड़ा झटका लगा था. पंजाब ने बारिश की वजह से रद्द हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 201 रन बनाए थे. कोलकाता ने 1 ओवर में 7 रन बनाए थे तभी बारिश आई और फिर मैच को रद्द करना पड़ा.

कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच से एक अंक मिला. अब उनके पास 9 मैचों में 7 अंक हैं, टीम के खाते में 3 जीत, 5 हार दर्ज है जबकि 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. IPL 2025 के लीग स्टेज में उनके 5 मैच बाकी हैं. क्वालीफाई करने के लिए उन्हें इन सभी 5 मैचों में जीत हासिल करनी होगी. टीम अगर ऐसा करने में कामयाब हुई तो उनके पास 17 अंक होंगे जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिे कम से कम जरूरी 16 अंक से एक ज्यादा होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *