आज रात चाँद की रोशनी से जगमगा उठेगा आसमान, आज आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा जाने कब देख सकेंगे…..

By: PalPal India News
February 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। 12 फरवरी की रात को आसमान चांद की रोशनी से जगमगा उठेगा। भारत के साथ कई देशों में यह अद्भुत घटना दिखाई देगी, जिसे स्नो मून कहा जाता है। जानिए कब और कहां दिखेगा स्नो मून?

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है और खासकर माघ की पूर्णिमा बेहद खास है। माघ पूर्णिमा, जिसे स्नो मून के नाम से भी जाना जाता है, आज 12 फरवरी की रात को दिखेगा। यह एक बहुत अद्भुत घटना है जिसे आज रात देखा जा सकता है। नासा ने बताया है कि इस समय भारी बर्फबारी होती है इसके कारण इसे ‘स्नो मून’ कहा गया है। इस शीतकालीन अवधि के दौरान संसाधनों की कमी के कारण इस चंद्र घटना को “हंगर मून” भी कहा जाता है। इस खगोलीय घटना के सेल्टिक और पुरानी अंग्रेज़ी परंपराओं में अन्य लोकप्रिय नाम स्टॉर्म मून, आइस मून या बियर मून भी हैं।

इसे देखने के लिए आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है, आप बिना किसी यंत्र के अपनी आंखों से बर्फीले चांद या स्नो मून को आसमान में चमकता हुआ देख सकते हैं, लेकिन इसकी पूरी खूबसूरती का आनंद लेने के लिए आपको जहां रोशनी कम हो वहां से देखना होगा।

कब, कहां और केसे दिखेगा स्नो मून? 

स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, स्नो मून बुधवार की शाम से दिखाई देगा और सुबह 8:53 बजे ईएसटी (7:23 बजे आईएसटी) पर अपनी अधिकतम चमक तक पहुंच जाएगा और इस दौरान पूरा आसमान रोशनी से नहा उठेगा। चंद्रमा सूर्यास्त के आसपास पूर्व में उदय होगा और आधी रात तक अपने चरम पर पहुंच जाएगा। यदि आप इसे बुधवार को देखने से चूक जाते हैं, तो गुरुवार की रात भी इसकी एक झलक पाने का अवसर आपको मिल सकता है। भारत में स्काईगेज़र्स समय और तिथि के अनुसार 12 फरवरी को शाम 7:23 बजे IST, स्नो मून आसमान में दिखेगा और खास बात ये है कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस वर्ष स्नो मून सिंह राशि में दिखाई देगा। स्नो मून के साथ-साथ, आप आज आसमान में खुली आंखों से शुक्र, बृहस्पति और मंगल ग्रह को भी आकाश में देख सकते हैं। बस सूर्योदय के आसपास, आसमान में आप पूरब की तरह देखें। अगली बार यह 2 फरवरी, 2026 को स्नो मून दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *