पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वे मार्शल आर्ट में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं और बच्चों को मार्शल आर्ट की बारीकियां बता रहे हैं. इस बारे में उन्होंने कहा कि यह वीडियो उनकी इस साल आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान का है. अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उन्होंने कहा कि जल्द ही “भारत जोड़ो यात्रा” आ रही है. डोजो मुख्य तौर पर मार्शल आर्ट के लिए एक प्रशिक्षण हॉल या स्कूल को बताता है.
राहुन गांधी ने ये भी कहा, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हजारों किलोमीटर की यात्रा के दौरान हर शाम मैं कैंप के अंदर जुजित्सु का अभ्यास करता था. जो मुझे फिट रखने के साथ चुस्त बनता था , वह जल्दी ही सामाजिक गतिविधि में तब्दील हो गई, जिसमें उन शहरों के साथी यात्री और युवा मार्शल आर्ट के छात्र भी साथ आए, जहां हम रुका करते थे.” इस आठ मिनट के वीडियो में वह बच्चों को विभिन्न तकनीक सिखाते नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्हें यह कहते भी सुना जा सकता है कि वह ऐकिडो में ब्लैक बेल्ट और जिजुत्सु में ब्लू बेल्ट हैं.
राहुल ने कहा की , “हमारा लक्ष्य इन युवाओं को ‘जेंटल आर्ट’ की सुंदरता से परिचित कराना था. ध्यान, जुजित्सु, ऐकिडो और अहिंसक संघर्ष समाधान तकनीकों का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण है. “हमारा उद्देश्य युवाओं में हिंसा को सौम्यता में बदलने की भावना भरना था. साथ ही हमारा उद्देश्य युवाओं को अधिक दयालु और सुरक्षित समाज बनाने के लिए साधन प्रदान करना था.” उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैं आप सभी के साथ अपना अनुभव साझा करना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि आपमें से कुछ को ‘जेंटल आर्ट’ का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया जा सके. आखिर में उन्होंने कहा कि भारत डोजो यात्रा जल्द ही आ रही है.